Good news: 1 पर 3 शेयर फ्री! ऐलान होते ही 20% उछल गया भाव, 173% बढ़ा मुनाफा, शेयर खरीदने की मची लुट

Good news: 1 पर 3 शेयर फ्री! ऐलान होते ही 20% उछल गया भाव, 173% बढ़ा मुनाफा, शेयर खरीदने की मची लुट

Good news : कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 1 शेयर है, उन्हें 3 अतिरिक्त फ्री शेयर मिलेंगे। कंपनी ने बोनस की रिकॉर्ड डेट 27 फरवरी 2026 तय की है, यानी इसी तारीख को यह देखा जाएगा कि किसके डिमैट खाते में कितने शेयर हैं।

तिमाही नतीजों में 173% की मुनाफे की छलांग

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 173.23% बढ़कर 19.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 7.06 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में इंफोबीन्स की नेट सेल्स 39.8% उछलकर 96.33 करोड़ रुपये से बढ़कर 134.46 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का इबिट्डा भी 88.84% बढ़कर 17.66 करोड़ रुपये से 33.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दिखाता है।

Read More : मेटल सेक्टर के इस शेयर पर Nomura और Jefferies ने दिया ₹1400 तक के टारगेट! 2031 तक कंपनी का 50MT तक पहुंचाने का मेगा प्लान..

एक साल में 182% से ज्यादा रिटर्न

इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 182% से अधिक रिटर्न दिया है। 28 जनवरी 2025 को कंपनी का शेयर 314.40 रुपये के आसपास था, जो 28 जनवरी 2026 को बढ़कर 888.90 रुपये तक पहुंच गया। पिछले 6 महीनों में भी शेयर में 56% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

Read More : लागातार भाग रहा SME का ये शेयर ! 11,000% चढ़ गया भाव, अब कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट…

शेयर का 52 हफ्ते का हाई-लो और नई टेक्नोलॉजी

कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का हाई स्तर 1030 रुपये और लो स्तर 269.95 रुपये रहा है, जिससे पता चलता है कि स्टॉक ने साल भर में जबरदस्त उतार-चढ़ाव के साथ मजबूत तेजी दिखाई है। इंफोबीन्स ने हाल ही में AI-पावर्ड स्पेक-ड्रिवेन डिवेलपमेंट सॉल्यूशन SDD एक्सेलरेटर लॉन्च किया है, जिसका लक्ष्य एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर डिलीवरी की स्पीड बढ़ाना है। यह कदम टेक्नोलॉजी सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

यह सामग्री केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या खरीद-बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाए। शेयर बाजार और डेरिवेटिव में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं और पूंजी हानि की संभावना हमेशा बनी रहती है; निवेश का निर्णय पूरी तरह निवेशक की अपनी जिम्मेदारी है।

Scroll to Top